यूपी निकाय चुनाव में आयी बीजेपी की सुनामी, सपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ

0

उत्तर प्रदेश के गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सुनामी आयी। मेयर की कुल 16 सीटों में से 14 भाजपा के पक्ष में रहे हैं जबकि अलीगढ़ और मेरठ की सीट पर बसपा ने कब्जा जमाया है। सपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है। इसके अलावा नगर निगम पार्षदों के 1300 पदों में से अब तक घोषित 1005 के परिणामों में भी बीजेपी(BJP) 459, सपा 157, बसपा 126 और कांग्रेस 78 सीटें जीत चुकी हैं।

अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम मेयर पद पर भाजपा(BJP) प्रत्याशी ऋषिकेश जायसवाल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की गुलशन बिंदु को 3601 मतों से पराजित किया। वाराणसी नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मृदुला ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की शालिनी को 78,843 मतों से पराजित किया।

सहारनपुर नगर निगम मेयर पद पर भाजपा(BJP) प्रत्याशी संजीव वालिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के फजल उर्रहमान को दो हजार मतों से पराजित किया। मुरादाबाद नगर निगम महापौर पद पर बीजेपी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान कुरैशी को 21 हजार 635 मतों से पराजित किया।

Also Read : कोई पिस्‍टल लेकर चलती थीं तो किसी ने भाग कर रचाई शादी, अब बन गईं मेयर

अलीगढ़ नगर निगम मेयर पद पर बसपा प्रत्याशी मुहम्मद फुरकान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजीव कुमार को 10 हजार 11 मतों से पराजित किया। झांसी नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के बृजेन्द्र कुमार व्यास को 16 हजार 373 मतों से पराजित किया।

फिरोजाबाद नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल इण्डिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की मसरूर फातिमा को 42 हजार 396 मतों से पराजित किया। नवगठित मथुरा नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहन सिंह को 22 हजार 108 मतों से पराजित किया।

Also Read : केशव की कौशाम्बी में बीजेपी को मिली करारी शिकस्त

गोरखपुर नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राहुल को 75 हजार 972 मतों से पराजित किया। वर्ष 2012 के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 12 में से 10 महापौर सीटें जीती थीं। इस बार अयोध्या, फिरोजाबाद, मथुरा तथा सहारनपुर पहली बार नगर निगम के तौर पर चुनाव प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश के 16 नगर निगमों, 198 नगर पालिकाओं और 438 नगर पंचायतों के लिये तीन चरणों में गत 22, 26 और 29 नवम्बर को कुल करीब 52.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। नगर निकाय चुनाव में पहली बार सभी पार्टियों ने अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा है।

उत्तर प्रदेश के विजयी मेयर प्रत्याशी

आगरा: नवीन जैन (BJP)
कानपुर नगर: प्रमिला पांडेय (BJP)
झांसी: रामतीरथ सिंघल (BJP)
वाराणसी: मृदुला जयसवाल (BJP)
इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता नंदी (BJP)
गोरखपुर: सीताराम जायसवाल (BJP)
लखनऊ: संयुक्ता भाटिया (BJP)
मथुरा: वृंदावन: डॉ मुकेश आर्य (BJP
फिरोजाबाद: नूतन राठौर (BJP)
गाजियाबाद: आशा शर्मा (BJP)

सहारनपुर: संजीव वालिया (BJP)

मेरठ: सुनीता वर्मा (BSP)

बरेली: उमेश गौतम (BJP)

मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल (BJP)

अलीगढ़: फुरकान (BSP)

अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय (BJP)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More