महिला ने 9 माह के बच्चे का किया था किडनैप, ये थी वजह

0

बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास से किडनैप हुए 9 माह के एक बच्चे को सकुशल बरामद करके पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। उनकी पहचान पंजाब की एक 19 वर्षीय महिला और सरदार अजीत सिंह के रूप में हुई।

पुलिस का कहना है कि पति की गिरफ्तारी के बाद किडनैपर महिला अजीत सिंह के संपर्क में आई थी। दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन अजीत को बच्चा चाहिए था और वह मां नहीं बन पा रही थी। इसी वजह से उसने अपनी जानकार महिला के बच्चे को किडनैप करके उसे अजीत सिंह के सुपुर्द कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक, नबी करीम के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाली महिला नई दिल्ली एरिया में बंगला साहिब गुरुद्वारे और हनुमान मंदिर के आस-पास कूड़ा-कचरा बीनने का काम करती है। वहीं उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र की रहने वाली आरोपी महिला से हुई थी, जो वहीं पर कूड़ा बीनती थी।

कुछ दिन पहले उसने उसके 9 महीने के बेटे अमन को खिलाने के बहाने अपने कब्जे में ले लिया और फिर मौका मिलते ही गायब हो गई। 2 जनवरी को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज करके छानबीन शुरू की। एसएचओ वेद प्रकाश और इंस्पेक्टर के. एल. यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने उसकी तलाश की।

पुलिस ने बताया कि बच्चे को किडनैप करने के बाद महिला ने बच्चा अम़ृतसर में अजीत को दे दिया था और उसके बाद दिल्ली लौट आई थी। पुलिस को धोखा देने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था और पालिका बाजार इलाके में काम करती थी। पीड़ित कपल अपने बच्चे की तलाश कर रहा था और अन्य बेघरों को भी सतर्क कर दिया था। आखिरकार एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला का सुराग मिला। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन बाद में उसने किडनैपिंग की बापत कबूल कर ली।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More