लखनऊ PGI में फांसी के फंदे पर लटकता मिला मरीज, मचा हड़कंप

0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई (PGI) अस्पताल परिसर में मरीज ने फांसी लगा ली हैं। पीजीआई कॉरिडोर में तड़के हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

अस्पताल परिसर में फंदे पर लटके युवक को देख हड़कंप मच गया है। अस्पताल प्रशासन सख्ते में आ गया है।पीजीआई थाना क्षेत्र के एसजीपीजीआई परिसर की घटना है। परिसर की सीढी पर शव लटका मिलने के बाद अस्पताल पर सवालियां निशान लगा दिया है।

बाथरुम जाने बहाने निकला था युवक

मृतक युवक का नाम नितिन कुमार हैं और पीलीभीत का रहने वाला है। सुबह 3 बजे तक  पत्नी नितिन के पैर दबा रही थी। इस दौरान नितिन  बाथरुम जाने  के बहाने निकला और कोर्रिडोर के पास फांसी लगा ली। जब काफी देर तक नितिन नहीं आया तो उसकी पत्नी उसको ढूंढने लगी ढूंढते ढूंढते  कोर्रिडोर के पास पहुंची जहां उसने देखा कि नितिन फांसी के फंदे पर लटक रहा हैं। हालंकि मौत की वजह अभी पता नहीं चल पाई हैं।

लिवर ट्रांसप्लाट के लिए 19 दिसम्बर को मरीज को भर्ती कराया गया था।  युवक के फांसी पर लटकने की खबर पूरे अस्पताल में जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस ने शव को पासपोर्ट के लिए भेजा दिया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More