आईओसी ने 2024, 2028 ओलंपिक खेलों के लिए लॉस एंजेलिस व पेरिस पर मुहर लगाई

0

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने 2024 और 2028 ओलम्पिक खेलों के आयोजन के लिए पेरिस और लॉस एंजेलिस के नामों पर मुहर लगा दी है। मतों के जरिए जीत में दोनों शहरों को ओलम्पिक खेलों के आयोजनों का दावेदारी मिली है।

read more :  मोदी सरकार ने दिये हिन्दी को अच्छे दिन’…

ऐतिहासिक फैसला में पेरिस और लॉस एंजेलिस की जीत हुई

आईओसी अध्यक्ष थोमस बाक ने अपने एक बयान में कहा, “पेरिस को 2024 और लॉस एंजेलिस को 2028 ओलम्पिक खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस ऐतिहासिक फैसला में पेरिस और लॉस एंजेलिस की जीत हुई है।

read more :  मोदी सरकार ने दिये हिन्दी को अच्छे दिन’…

बेहतर चीजों की चाह की कल्पना करना काफी मुश्किल है

बाक ने कहा, “बेहतर चीजों की चाह की कल्पना करना काफी मुश्किल है। अगले 11 वर्षो में ओलम्पिक खेलों के लिए एथलीटों की स्थिरता को सुनिश्चित करना काफी असाधारण बात है।इस घोषणा के बाद दोनों शहरों के प्रतिनिधियों ने ओलम्पिक खेलों के लिए आईओसी और अध्यक्ष बाक के साथ आधिकारिक अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए।

read more : मोदी करेंगे ‘दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बांध’ का उद्घाटन

आयोजन के लिए अपनी उत्सुकता को जाहिर किया।

इस फैसले से खुश पेरिस और लॉस एंजेलिस ने ओलम्पिक खेलों के आयोजन के लिए अपनी उत्सुकता को जाहिर किया।

यह शहर पूरे विश्व से जुड़ा हुआ है

पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो ने कहा, “मैं आप सबको पेरिस के लोगों के साथ शहर में आमंत्रित करती हूं। यह शहर पूरे विश्व से जुड़ा हुआ है।

यह एक दशक बाद पूरा हुआ है

इस मौके पर लॉस एंजेलिस के मेयर एरिक गार्सेटी ने कहा, “लॉस एंजेलिस में ओलम्पिक खेलों की वापसी हमारे लिए एक सपना था और यह एक दशक बाद पूरा हुआ है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More