पुलिस ने दो दिलों, दो परिवारों को मिलाकर पेश की मिसाल

0

यूपी की इटावा पुलिस ने एक अनोखी शादी करायी और मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। बता दें कि जोड़े की शादी टूट गई थी, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने की पूरी कोशिश की। जिसके बाद दोनों पक्षों को शादी के लिए राजी किया। थाना परिसर में ही बने हुए शिव मंदिर में देर रात्रि नए दंपत्ति ने सात जन्म तक साथ निभानें की कदमें खाईं।

पुलिस ने टूटे रिश्ते को एक सूत्र से जोड़ा

जानकारी के मुताबिक,औरैया जिले के ब्रह्मनगर निवासी रामवीर पाल के बेटी की शादी थी। बारात उसके घर आई हुई थी। इसी बीच वहां कुछ अन्य लड़के आए और दुल्हे के कनपटी पर एयरगन लगाकर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद दुल्हे ने युवती के चरित्र पर शक जताते हुए शादी करने से इंकार कर दिया गया।

Also Read : ये पुलिस अफसर बनेंगे आईपीएस, डीजीपी करेंगे बैठक

मामला घराती तक पहुंचा तो लड़की ने ऐसे संबंधों से साफ इंकार कर दिया। वहीं, बारातियों ने आरोपी युवकों को मौके से दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दूल्हा जितेंद्र पाल मध्य प्रदेश में एसएएफ स्टेट आर्म फोर्स) में सेवारत है। वर्तमान में होशंगाबाद जिले में तैनात है।

थाना परिसर के शिव मंदिर में पुलिस ने कराई शादी

पुलिस ने दोनों पक्षों को बकेश्वर थाना बुलाया। जहां दोनों पक्षों से बारी-बारी बात की गई। लड़की पक्ष शादी के लिए तैयार था। सवाल दुल्हे पक्ष को राजी करने की फंस रही थी। जिस पर पुलिसकर्मियों की पहल पर दूल्हा पक्ष भी राजी हुआ। थाना परिसर के शिव मंदिर में बकायदा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बाद दूल्हा-दूल्हन ने सात फेरे लिए।

इस दौरान थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मियों ने बारी-बारी वर वधू को आर्शीवाद दिया। इसी बीच बत्ती गुल हुई तो गाड़ी स्टार्ट कर प्रकाश की व्यवस्था की गई। जिसका परिसर में मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया। थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों राहुल शुक्ला पुत्र मनोज शुक्ला निवासी ब्रह्मनगर औरैया व उसके दोस्त सोनू चौहान पुत्र महाराज सिंह चौहान निवासी विनायक पैलेस होटल कानपुर रोड़ औरैया को मामले में जेल भेज दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More