सीएम शिवराज के मंत्रियों के परिजन भीड़े, मामला पहुंचा थाने

0

मध्य प्रदेश सरकार के प्रभावशाली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी दो मंत्रियों के परिजनों और रिश्तेदारों के बीच लेन-देन का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read more :  मुख्यमंत्री भी हैं इनके मुरीद…

रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह का डामर प्लांट है

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ल के भाई विनोद शुक्ल की वीकेएस कंपनी का सिलवानी टोल बैरियर के पास निर्माण कार्य चल रहा है। यह टोल नाका मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआरडीसी) के अधीन आता है। वहीं सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर लोकनिर्माण मंत्री रामपाल सिंह के रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह का डामर प्लांट है।

also read :  मोदी सरकार की नाकामी देश के लिए खतरा : राहुल

विवाद का खुलासा नहीं किया गया है

रायसेन के पुलिस अधीक्षक जगत सिंह राजपूत ने बुधवार को मीडिया को बताया कि विनोद शुक्ल और वीरेंद्र सिंह के बीच लेन-देन का विवाद है। इस मामले की पुलिस में शिकायत की गई है। हालांकि दोनों के बीच के विवाद का खुलासा नहीं किया गया है।

read more : महलों में रहने वाले राम रहीम की ‘दिहाड़ी 20 रुपये 

पुलिस विवाद की जांच कर रही है

पुलिस विवाद की जांच कर रही है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। इस प्रकरण को लेकर दोनों मंत्रियों से मीडिया ने संपर्क किया, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More