अटल जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे स्वामी अग्निवेश पर हमला

0

स्वामी अग्निवेश पर एक बार फिर से हमला हुआ है। स्वामी अग्निवेश के अनुसार, शुक्रवार को वह दिल्ली में भाजपा के ऑफिस में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए गए थे। उसी समय उन पर ये हमला हुआ। एक महीने में स्वामी अग्निवेश पर ये दूसरा हमला है। इससे पहले झारखंड में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया था।

स्वामी अग्निवेश ने फोन पर बताया कि वह काफी लोग थे

स्वामी अग्निवेश के अनुसार, मैं वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए गया था। वहां पर पुलिस की पूरी व्यवस्था थी। जब मैं सीढ़ियों से उतर रहा था, उसी समय एक गुट कहीं से आया और उसने मुझ पर हमला कर दिया। एक न्यूज चैनल को स्वामी अग्निवेश ने फोन पर बताया कि वह काफी लोग थे।

भगवा वस्त्र पहने एक व्यक्ति पर कुछ लोग हमला कर रहे हैं

उन्होंने पीटा और अपशब्द कहे। वह चिल्ला रहे थे, ये गद्दार है इसे पीटो। एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसमें भगवा वस्त्र पहने एक व्यक्ति पर कुछ लोग हमला कर रहे हैं। इसमें भगवा वस्त्र पहने व्यक्ति अपने आपको बचाने की कोशिश कर रहा है।

Also Read ;  सिर्फ चाट, ठंडई के दी नहीं ‘ठग्गू के लड्डू’ के भी थे शौकीन अटल

स्वामी अग्निवेश ने कहा, ‘उन्होंने मेरी पगड़ी उतार दी। हम बस दो तीन लोग थे, इसलिए उनका कुछ नहीं कर सकते थे। हमने उन्हें समझाने की कोशिश की। आज के दिन ऐसा न करें, आज गलत संदेश जाएगा। मगर ये लोग नहीं माने। उसके बाद फिर मैं वहा से बचकर आगे बढ़ना चाहा।

झारखंड के पाकुर में भाजपा वर्कर्स ने हमला किया था

मुझे लोगों ने बुरी तरह से अपमानित किया।’देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटब बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम को निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर भाजपा ऑफिस में रखा गया था। स्वामी अग्निवेश यहीं पर अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इससे पहले 17 जुलाई को स्वामी अग्निवेश पर झारखंड के पाकुर में भाजपा वर्कर्स ने हमला किया था। उस हमले की सभी लोगों ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More