इंजीनियरिंग करने वाला लड़का बना बॉलीवुड का ‘धोनी’, ऐसे पलटी किस्मत

0

छोटे पर्दे से बॉलीवुड पर छाए सुशांत सिंह राजपूत हीरो और एक्टर दोनों कैटेगरी में फिट बैठते हैं। 21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टीवी ​सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से फिल्म ‘काय पो छे!’ से बॉलीवुड में एंट्री की।

इंजीनियरिंग स्टूडेंट रहे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों में कैसे आए इसके पीछे की कहानी बेहद मजेदार है। दरअसल सुशांत पढ़ने में काफी होशियार रहे। 11वहीं में वो फिजिक्स ओलिंपियाड में गए थे और गोल्ड मेडल जीता था।

दिल्ली कॉलेज आफॅ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने वाले सुशांत को लगा कि कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए।

ऐश्वर्या के साथ किया डांस-

ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशांत को ऐश्वर्या राय के साथ जूनियर डांसर के तौर पर डांस करने का मौका मिला। श्यामक डाबर ने सुशांत की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप को जॉइन ​कर लिया।

साल 2008 में सुशांत को टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में काम करने का मौका मिला। फिर ‘पवित्र रिश्ता’ में वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे।

इस तरह सुपरहिट हुए सुशांत-

2013 में सुशांत ने ‘काय पो छे!’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई। उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेशन मिला। इसके बाद वह ‘शुद्ध देसी रोमांस’, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों में सुशांत नजर आए।

2016 में ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर सुशांत बॉलीवुड पर छा गए। बीते साल उनकी फिल्म ‘छिछोरे’ उनके करियर की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी।

यह भी पढ़ें: सुशांत को है काम करने की भूख

यह भी पढ़ें: सुशांत ‘द कपिल शर्मा शो’ में बने सिंगर, दिखाया टैलेंट

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More