सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्‍टर विकास दुबे की पत्‍नी दिया बड़ा झटका, जानें क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के चर्चित बिकरू कांड में मारे गए गैंगस्‍टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को सर्वोच्च अदालत से बड़ा झटका लगा है।

0

उत्तर प्रदेश के चर्चित बिकरू कांड में मारे गए गैंगस्‍टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को सर्वोच्च अदालत से बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने ऋचा के FIR रद्द करने की याचिका खारिज करते हुए एक हफ्ते में सरेंडर करने को कहा है। साथ ही यह भी कहा कि यदि ऋचा जमानत याचिका दाखिल करती है तो उस पर कानून के अनुसार सुनवाई की जाए।

याचिका खारिज:

बता दें कि गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी की FIR को रद्द करने की मांग की थी। जिसे सर्वोच्च नयायालय ने खारिज कर दिया है। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी IPC की धारा 419 और 420 के तहत दर्ज एक मामले की आपराधिक कार्यवाही को रोकने से इनकार कर दिया था। ऋचा दुबे के याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि जब मामले में चार्जशीट दायर की जा चुकी है तो FIR को रद्द करने की मांग कैसे की जा सकती है ?

ऋचा दुबे:

गौरतलब है कि ऋचा कानपुर के कुख्यात बिकरू मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के पीछे मास्टरमाइंड विकास दुबे की पत्नी है, जो बाद में पांच अन्य साथियों के साथ अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। ऋचा के ऊपर नौकर का सीम इस्तेमाल करने का आरोप है।

 

यह भी पढ़ें: इन धाकड़ खिलाडियों का टीम इंडिया में जगह बना पाना मुश्किल, खत्म होगा करियर!

यह भी पढ़ें: ICC ने चुनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट, एक भी भारतीय को नहीं दी जगह, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को बनाया कप्तान

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More