दिल्ली यूनिवर्सिटी में गर्लफ्रेंड को लेकर छात्र की हत्या, चाकू मारकर भागे आरोपी गिरफ्तार 

0

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में गर्लफ्रेंड के विवाद में रविवार को छात्र निखिल की जान चली गई। साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर दो आरोपी युवक निखिल को चाकू मारकर फरार हो गए। चाकू घोंपने से निखिल की मौत हो गई। हत्या कर फरार आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए, जिससे पुलिस ने आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि गर्लफ्रेंड को लेकर युवकों में विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। निखिल की हत्या के बाद उसके पिता संजय का रो-रोकर बुरा हाल है।

गर्लफ्रेंड को परेशान कर रहे थे आरोपी

बता दें, मृतक छात्र निखिल दिल्ली में पश्चिम विहार का रहने वाला था। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) कर रहा था। मृतक की उम्र 19 वर्ष थी। मृतक निखिल का अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर आरोपी छात्र के साथ विवाद चल रहा था। आरोपी युवक निखिल की गर्लफ्रेंड को सात दिनों से परेशान कर रहे थे।

गर्लफ्रेंड के चक्कर में गई जान

पुलिस ने सोमवार की सुबह निखिल हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया कि निखिल की गर्लफ्रेंड को एक युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। निखिल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद निखिल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि यह घटना कॉलेज के गेट के बाहर हुई है। बाइक पर सवार करीब चार लड़के आए और उन्होंने निखिल के सीने में चाकू घोंप दिया।

यहीं पर आरोपियों ने निखिल को चाकू मारी थी.

एक हफ्ते से चल रही थी आरोपी से बहस

पुलिस के मुताबिक, मृतक निखिल की आरोपी छात्र के साथ एक हफ्ते पहले बहस हुई थी। जिसके बाद युवक बदला लेने की बात कहकर चला गया था। वहीं, रविवार की सुबह आरोपी युवक दोस्तों संग बाइक से कॉलेज पहुंचा। जहां गेट पर निखिल की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने आरोपियों की पहचान घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरों से कर ली। सोमवार सुबह पुलिस ने दो लड़को को अरेस्ट कर लिया।

बीए-1 का छात्र है आरोपी राहुल

पुलिस द्वारा बरामद सीसीटीवी कैमरे से फुटेज में आरोपी को दोपहिया वाहनों पर भागते हुए दिखाया गया है। साउथ वेस्ट दिल्ली के DCP मनोज सी ने बताया कि दो आरोपी को पकड़ा गया है। एक की पहचान बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले छात्र राहुल के रूप में हुई। वहीं दूसरे का नाम हारून है जो कॉलेज से ड्रॉपआउट है।

 

Also Read : यूपी में बिजली गोल! 14-14 घंटे की हो रही कटौती, 54 लोगों की गर्मी से मौत

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More