UP में देर रात आंधी तूफान ने बरपाया कहर, 30 से ज्यादा की मौत

0

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देर रात अचानक बदले मौसम के मिजाज ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी तो दूसरी ओर आफत भी टूट पड़ी। तेज आंधी-तूफान (storm) के साथ ही बारिश भी हुई। आगरा में बुधवार रात तूफान-ओलों ने ब्रज क्षेत्र में तबाही मचा दी। 132 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान ने पंद्रह मिनट तक जमकर कहर बरपाया। इसकी चपेट में आकर आगरा में 25 लोगों की मौत हो गई।

अकेले खेरागढ़ के सैंया में मरने की जानकारी है

दूसरी ओर लखनऊ में तीन दिन की राहत के बाद बुधवार को गर्मी ने फिर सताया। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। रात ढाई बजे तक 13 लोगों के अकेले खेरागढ़ के सैंया में मरने की जानकारी है। यह संख्या लगातार बढ रही है। दर्जनभर से अधिक घायल हैं, जिनमें से कई की हालात गम्भीर है। सैंया में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत मकान गिरने से हो गई। फतेहाबाद में दो, एत्माद्दौला और बाह में एक- एक व्यक्ति की मौत हुई। एसएसपी अमित पाठक मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस दूसरे गांवों में भी पहुंच रही थी।

Also read : डेटा लीक पर घिरी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने अपना कामकाज बंद करने की घोषणा की

सहारनपुर में तूफान ने जमकर कहर बरपाया। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और मकानों की टिनशेड व छप्पर उड़ गए। बिहारीगढ़ में पेड़ गिरने से नौ वर्षीय बालिका समेत दो की मौत हो गई। आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मुजफ्फरनगर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। बुलंदशहर में भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बिजनौर में पेड़ गिरने से जाम लग गया।सहारनपुर में बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई।

लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रेन संचालन बाधित हुआ

बिजनौर में एक बच्चे और दो लड़कियों की मौत हो गई। सम्भल में आंधी में घर की छत पर पड़ा टीन शेड उड़कर एक युवक की गर्दन पर जा लगा जिससे उसकी मौत हो गई।यहीं छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। बागपत में पेड़ टूटकर गिर गए। मुरादाबाद में भी आंधी के साथ बारिश होने लगी। रेल मंडल के दस स्थानों पर लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रेन संचालन बाधित हुआ। नगीना के पास उपासना एक्सप्रेस पेड़ को छूते हुए निकल गई। हरिद्वार से देहरादून के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन दो घंटे तक बंद रहा। अमरोहा के गजरौला में लगी साप्ताहिक बाजार में बिजली का पोल गिरने से छह लोग घायल हो गए। अलीगढ़ में बुधवार की शाम अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

आधी-पानी से मौसम का मिजाज बदल गया

लखनऊ में मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पाकिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है। जिसका असर राजधानी के मौसम पर भी पड़ा है। एक-दो दिन के भीतर हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल और बिहार की तरफ से पूर्वा हवा आने के कारण बनारस में दो से तीन दिन तक धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी।पौने एक बजे गोरखपुर में भी तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। गोरखपुर में बुधवार की रात एक बजे के बाद आई आधी-पानी से मौसम का मिजाज बदल गया। दिन भर उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को निजात मिली। तेज गरज के साथ बादल खूब बरसे। इस दौरान शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।इलाहाबाद प्रतापगढ़ में आधी रात के बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी। गरज चमक के साथ मौसम का मिजाज बदल गया।

कौशाम्बी में आधा घंटा चली तेज आंधी से दर्जनों पेड़ व कई पोल टूट गए। पेड़ गिरने से जहां यातायात प्रभावित हो गया है, वहीं विद्युत पोल टूटने से कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्घ दुबे ने बताया कि छह मई तक प्रति चक्रवात की स्थिति बनी रहेगी, आंधी तो आ सकती है लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड क्षेत्र में बदली छाई रहेगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश गोरखपुर, लखीमपुर, तराई क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।

दैनिक जागरण

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More