प्रयागराज की वंदना को मिला युवा सृजन सम्मान

0

यूपी प्रेस क्लब एवं साहित्यगंधा ने आज 81 वें सृजन सम्मान से लखनऊ के वरिष्ठ कवि नवीन शुक्ल नवीन को सृजन सम्मान व प्रयागराज की युवा कवयित्री वंदना शुक्ल को सृजन युवा सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मानित रचनाकारों को मुख्य अतिथि जस्टिस एके उपाध्याय, स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना, भोलानाथ अधीर, अनुराग गैर और सरस कपूर ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट किया।

सम्मान समारोह के बाद क्षितिज कुमार के संचालन एवं मंजुल मंज़र लखनवी के संयोजन में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें राजेन्द्र पंडित, अभय निर्भीक, चन्द्र शेखर वर्मा, संतोष सिंह, क्षितिज कुमार, अरविंद झा, सुभाष चन्द्र रसिया, राजेन्द्र कात्यायन, आर बी शर्मा, शशिभूषण पाण्डेय, प्रवीण शुक्ल, संदीप उप्रेती, चंद्रशेखर वर्मा, रामायण धर द्विवेदी ने अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें: योगी सरकार पर बरसे ओपी राजभर, ‘दंगों’ को लेकर दिया ये बयान

इस दौरान किसलय शिवम त्रिपाठी, हर्ष पाण्डेय, सिद्धांत दीक्षित, मुकेश कुमार मिश्र, अरविंद उपाध्याय हर्षित तिवारी, सारिका मिश्रा, सारिका मौर्य, कनक गुप्ता, नीता खन्ना, सरोज बाला सोनी, डॉ मृदुल शर्मा, अमन चांदपुरी, डॉ सुनील शुक्ल, डॉ हरि फैजाबादी, डॉ अमित अवस्थी, डॉ सुभाष चंद्र गुरुदेव, संध्या सिंह, सुनीता अग्रवाल आदि रचनाकार उपस्थित रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More