श्रीलंका : बाढ़-भूस्खलन से 206 की मौत,92 लापता

0

श्रीलंका में आई भयावह बाढ़ और उसके बाद आए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 206 हो गई जबकि 92 लापता हैं। डेली मिरर के मुताबिक, देश में 26 मई को आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद से अब तक 15 जिलों के लगभग 650,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

इन 15 जिलों में रत्नापुरा, हमबनतोता, कलूतरा, मंतारा, मताले, गमपाहा, कोलंबो, केगाले, नुवारा एलिया, वावुनिया, मुलेतिवु और गाले सर्वाधिक प्रभावित हैं।

Also read : प्रोटोकॉल तोड़ जब गृहमंत्री ने जवान को लगाया गले…

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।

संकटग्रस्त श्रीलंका को भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, नॉर्वे और ईयू से मदद मिल रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More