चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी

0

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा दोनों उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंची है। लोकसभा चुनाव के बाद सांसद सोनिया गांधी का यह पहला रायबरेली दौरा है।

इस दौरान सोनिया गांधी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करेंगी। साथ ही रायबरेली सीट से चुनाव जीताने के लिए जनता का आभार व्यक्त करेंगीं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं।

प्रियंका वाड्रा पूर्वी यूपी के 42 निर्वाचन क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हार के कारणों की समीक्षा करेंगी। सोनिया गांधी रायबरेली कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगी। शाम 6 बजे रायबरेली बूथ स्तरीय कार्यकताओं के साथ बैठक होगी।

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को गहरा धक्का लगा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस केवल एक सीट रायबरेली जीतने में कामयाबा रही। बात करें अगर अमेठी की तो यहां से राहुल गांधी को लगभग 55,000 वोटों के अंतर से स्मृति ईरानी के हाथों हार मिली।

अब कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस चुनावों में किसी तह की कमी नहीं छोड़ना चाहती है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में हार की समीक्षा करेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस में बड़े बदलाव के आसार

यह भी पढ़ें: राहुल क्‍यों दें कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा?

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More