विज्ञान के युग में भी गांवों और आदिवासी इलाकों से आने वाली खबरें रोचक तो होती है मगर अफवाह अधिक नजर आती है। ऐसा ही मामला सोनभद्र से आया है।
यहां एक किशोरी ने सांप को अपना पति माना है। किशोरी के मुताबिक सांप ने उसकी मांग में सिंदूर डाला दिया है और अब सांप ही उसका पति है।
जिले के ग्राम पंचायत करईल में लगभग दो हफ्ते पहले एक किशोरी खेत में घास काट रही थी। इस दौरान सांप ने उसे काट लिया। वह डर गई और इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
परिजनों ने उसकी झाड़-फूंक कराई। वह पूरी तरह ठीक हो गई।
इसके बाद शुक्रवार को घास काटते समय एक बार फिर सांप ने उसकी अंगुली में डस लिया। फिर परिजनों ने झाड़-फूंक कराई और किशोरी ठीक हो गई।
सिर पर चढ़ा सांप-
इसके बाद मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे किशोरी धान रोप रही थी और उसकी मां कुछ दूर पर घास काट रही थी।
इस दौरान उसके सिर पर सांप चढ़ गया। तब किशोरी ने अपनी मां को बुलाया और दोनों घर वापस आ गए।
चाची की नजर किशोरी की मांग पर पड़ी तो वह घबरा गई। उन्होंने किशोरी की मां को बताया कि उनकी बेटी की मांग में सांप ने सिंदूर डाल दिया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग देखने के लिए गांव पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: विश्व कप में भारत की हार पर बोलीं महबूबा – भगवा जर्सी के कारण हारी टीम इंडिया
यह भी पढ़ें: कांग्रेस से जुड़े उदित राज, महिलाओं को लेकर कही थी ये बात!