काला चश्मा गाने पर बहुत भारतीयों को आपने डांस करते देखा होगा। लेकिन क्या कभी किसी विदेशी को बॉलीवुड के इस मशहूर गाने पर डांस करते हुए देखा है। नहीं देखा है तो ये वीडियो देखिए जिसमें कपूर एंड संस फिल्म के मशहूर गाने पर विदेशी लड़कियां ठुमके लगा रही हैं। वीडियो में करीब 7-8 विदेशी लड़कियां और कुछ लड़के दिखाई दे रहे हैं। जो बड़े से हॉल में काला चश्मा गाने पर ठुमक रहे हैं। सबने आंखों चश्मा लगा रखा है। और इस गाने को भरपूर इंज्वाय कर रहे हैं।
देखें वीडियो,
ये वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट यू-ट्यूब पर तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अबतक करीब साढ़े तीन लाख लोग देख चुके हैं। जबकि 10 हजार से ऊपर लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वहीं कई लोग इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं।