राष्ट्रीय राजधानी में आज होगी झमाझम बारिश

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आसमान में बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 52.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 98 प्रतिशत रही।

AlsoRead: इस फिल्म में साहिर लुधियानवी का किरदार करेंगे इरफान खान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिल्ली में गुरुवार को दिन में भी आसमान में बदली छाए रहने की संभावना है। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं।”अधिकतम तामपान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More