BF के साथ अय्याशी करने के लिए बहन ने भाई पर लगाया रेप का आरोप, 2 साल बाद हुआ खुलासा तो…

एक शख्स को दो साल के कारावास के बाद जेल से आजाद किया गया है। 2 साल पहले इस शख्स को अपनी नाबालिग बहन के साथ रेप करने के आरोप में जेल भेजा गया था।

0

एक शख्स को दो साल के कारावास के बाद जेल से आजाद किया गया है। 2 साल पहले इस शख्स को अपनी नाबालिग बहन के साथ रेप करने के आरोप में जेल भेजा गया था। अब पॉक्सो कोर्ट में आरोप लगाने वाली बहन ने स्वीकार किया है कि ये केस झूठा था। अदालत में इस बात के सामने आने के बाद कोर्ट ने आरोपी भाई को रिहा करने का आदेश दिया है। दूसरी ओर बहन के कोर्ट में झूठे बयान देने और बॉयफ्रेंड पर मामला दर्ज किया गया है। यह हैरान करने वाला मामला मायानगरी मुंबई से सामने आया है।

क्या है मामला:

बता दें कि लड़की ने साल 2019 में पुलिस स्टेशन जाकर अपने भाई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तबसे वह जेल में ही बंद था।

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा था साल 2017 में घटना उस वक्त हुई, जबकि उसकी मां नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रही थी और पिता घर से बाहर थे। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भाई को जेल भेज दिया था। लड़की ने अपनी शिकायत में ये भी कहा था की 2018 दुबारा उसका रेप किया गया था।

बॉयफ्रेंड के कहने पर दर्ज कराया भाई के खिलाफ केस:

फरवरी 2019 में युवती ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की दो साल तक सुनवाई होने के बाद युवती अपने आरोपों से पलट गई। अब लड़की ने खुलासा किया है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर भाई के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया था। लड़की की गवाही भरोसेमंद ना मानते हुए और बयान में विरोधाभास देखते हुए अदालत ने आरोपी भाई को रिहा करने का आदेश दे दिया।

 

यह भी पढ़ें: जिस PTC को मजाक के तौर पर पेश किया गया, उसकी बोली लाखों में !

यह भी पढ़ें: शरिया कानून आखिर है क्या? किस प्रकार की सुनाई जाती है सजा?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More