पैरा एथलीट दीपा मलिक को न्यूजीलैंड सरकार से मिला ये सम्मान

0

कई अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत का परचम लहराने वाली पैरा एथलीट दीपा मलिक को एक बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें न्यूजीलैंड सरकार द्वारा दी जाने वाली सर एडमंड हिलेरी प्रधानमंत्री फेलोशिप के लिए चुना गया है।

न्यूजीलैंड हाई कमिशन ने इस बात की घोषणा की। यह घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, ‘अत्यंत खुशी हो रही है कि भारतीय पैरा एथलीट दीपा मलिक को सर एडमंड हिलेरी प्रधानमंत्री फेलोशिप 2019 से सम्मानित किया जा रहा है।’

हाल ही में राजनीति में रखा कदम-

दीपा मलिक ने अपने करियर में 58 राष्ट्रीय और 23 अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम करने वाली दीपा का नाम 4 बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। पैरा स्पोर्ट्स में उनकी उपल्बिधयों के लिए भारत सरकार उन्हें पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है।

हाल ही में पैरा एथलीट दीपा मलिक ने राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामा है। 48 वर्षीय दीपा दिव्यांग हैं। 2016 में उन्होंने रियो पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता था।

यह भी पढ़ें: गंभीर के बाद इस खिलाड़ी ने ज्वाइन की BJP

यह भी पढ़ें: जानिए, खेल के मैदान से राजनीति के रण में आये खिलाड़ियों की चुनावी पारी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More