गंभीर के बाद इस खिलाड़ी ने ज्वाइन की BJP

0

लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में राजनीतिक सर​गर्मियां तेज हो गई है। जब पूरा देश चुनाव के मूड में है तो खिलाड़ी क्यों पीछे रहे। कई पूर्व खिलाड़ी भी राजनीति मैदान पर उतर आए है।

हाल ही में क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। अब राजनीति से दूर रही पैरालंपियन दीपा मलिक ने भी भाजपा में एंट्री कर ली है। 48 वर्षीय दीपा दिव्यांग हैं। 2016 में उन्होंने रियो पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता था।

पहली भारतीय महिला एथलीट हैं दीपा-

 

भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुभाष बराला और पार्टी प्रदेश मामलों के प्रभारी और महासचिव अनिल जैन की मौजूदगी में दीपा मलिक पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी के मुताबिक दीपा के आने से पार्टी संगठन मजबूत होगा। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली दीपा पहली भारतीय महिला एथलीट हैं जिन्होंने पैरालंपिक खेलों में पदक हासिल किया।

हरियाणा से जुड़ीं हैं दीपा-

अनिल जैन ने दीपा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, ‘वे हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उन्होंने देश को गौरवांवित किया है।’ दीपा मलिक के साथ इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के विधायक केहर सिंह रावत भी भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हरियाणा में उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। सूत्रों की मानें तो मलिक के नाम पर पार्टी विचार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम गंभीर को दी बधाई

यह भी पढ़ें: जानिए, खेल के मैदान से राजनीति के रण में आये खिलाड़ियों की चुनावी पारी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More