शिवपाल यादव का बहुत बड़ा बयान- ‘एकता हुई तो 2022 में सरकार बनेगी’

0

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वो समाजवादी पार्टी से गठबंधन को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अब ​अखिलेश को भी इस बात के लिए मान लेना चाहिए।

उनका कहना ​था कि कुछ भी हो मुख्यमंत्री तो अखिलेश ही बनेंगे।

शिवपाल बोले, ‘मैं कई बार कह चुका हूं मुझे मुख्यमंत्री बनना है।’

शिवपाल यादव ने कहा अखिलेश मान जाएंगे तो 2022 में सरकार भी बना लेंगे।

इसके साथ ही उनका कहना था कि सैफई में नेताजी के जन्मदिन पर परिवार को एकजुट होकर इसे मनाना चाहिए।

प्रसपा प्रदेशभर में 22 नवंबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने जा रही है।

इस मौके पर​ शिवपाल ने परिवार के सभी लोगों को आमंत्रित किया है।

विलय नहीं गठबंधन-

कुछ समय पहले शिवपाल सिंह यादव ने साफ़ किया था कि प्रसपा का सपा में विलय किसी कीमत पर नहीं होगा।

गठबंधन पर बात हो सकती है।

उन्होंने बताया था कि उनका लक्ष्य वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव जीतना है।

शिवपाल के मुताबिक पार्टी साल 2022 में सरकार बनाने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: प्रसपा का सपा में विलय नहीं, गठबंधन संभव : शिवपाल यादव

यह भी पढ़ें: ‘मीरा’ बनीं ‘हेमा’, वृंदावन के मंदिर में अपने नृत्य से बांधा समां

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More