प्रसपा का सपा में विलय नहीं, गठबंधन संभव : शिवपाल यादव

0

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि किसी भी कीमत पर उनकी पार्टी का समाजवादी पार्टी का विलय नहीं होगा। शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर विचार हो सकता है।

शिवपाल सिंह ने कहा कि अभी तक समाजवादी पार्टी के लोगों ने हमसे कोई बात नहीं की। यह सिर्फ अफवाहें फैला देते है।

प्रसपा प्रमुख ने बताया कि विधान मंडल की बैठक में मुझे कभी नहीं बुलाया गया। जब बुलाया ही नहीं गया तो कैसे जाएंगे।

इससे पहले शिवपाल यादव ने कहा कि वो कभी सपा का विघटन नहीं चाहते थे, लेकिन पार्टी के भीतर कुछ षड्यंत्रकारियों के कारण ऐसा हुआ।

2022 विधानसभा चुनाव को जीतने का है लक्ष्य-

​शिवपाल यादव ने साफ कहा कि हमारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय किसी कीमत पर नहीं होगा। गठबंधन पर बात हो सकती है।

उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव जीतना है। शिवपाल के मुताबिक पार्टी साल 2022 में सरकार बनाने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव का ऐलान, जसवंतनगर से ही लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव

यह भी पढ़ें: परिवार का पेट भरने के लिए इस शिक्षक ने बेचा दिया था मेडल

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More