योगी सरकार के खिलाफ शिवपाल यादव की अगुवाई में प्रसपा का हल्लाबोल

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की अगुवाई में योगी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी। प्रसपा कार्यालय से राजभवन और जीपीओ तक पार्टी कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन करेंगे। बता दें की यूपी में खराब कानून व्यवस्था और सरकार की दमन कारी नीतियों के खिलाफ प्रसपा ने हल्ला बोला है।

देश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और दूसरी समस्याओं को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज जीपीओ पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में प्रसपा कार्यकर्ता और नेता पार्टी कार्यालय पहुँच चुके हैं। वहीं शिवपाल यादव भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

12 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे:

शिवपाल यादव अपने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। शिवपाल यादव लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बिशाल धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। शिवपाल यादव 8 अगस्त को पार्टी कार्यालय से गांधी प्रतिमा हजरतगंज तक मार्च निकालेंगे और धरना देंगे। उनका यह आंदोलन प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में हैं।

ये भी पढ़ें: BJP MLA के बिगड़े बोल – अब गोरी कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकेंगे कार्यकर्ता

बीते दिन निकाली थी रैली

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को पार्टी के सदस्यों ने 1090 चौराहे से वाहन रैली निकाली। जो पॉलिटेक्निक चौराहा, फैजाबाद रोड, निशातगंज, हजरतगंज होते हुए प्रदेश कार्यालय पर आकर आम सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को प्रदेश के महासचिव विनीत शुक्ला, प्रदेश के प्रवक्ता अजय त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, महानगर अध्यक्ष कल्पेश द्विवेदी, अल्पसंख्यक के प्रदेश महासचिव गयासुल, पूर्व पार्षद बंटी अवस्थी और वरुण शर्मा ने संबोधित किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More