शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत, आज से होगी विशेष आराधना

0

देश भर में शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के नौ दिन विजयदशमी पर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक के रुप में मनाया जाता है।

आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। आज पहले दिन मां दुर्गा के पहले रूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

हिन्दी तिथि के अनुसार अश्विन मास की शुक्‍ल पक्ष प्रतिपदा से नवरात्रों की शुरूआत होती है। आज के दिन कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है।

सुबह से देश के सभी मंदिरों में दुर्गा के शक्ति रूप की अराधना की जा रही है। देशभर में मंदिरों को सजाया गया है। दिल्ली में भी सुबह से ही भक्तगण मंदिरों मे जा कर पूजा अर्चना कर रहे हैं।

नवरात्रि के पहले दिन मुंबई के देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मंदिर में सुबह विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

नवरात्रि का महत्व एवं साधना-

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार एक वर्ष में चार बार नवरात्रि का पर्व आता है। वर्ष में दो बार के नवरात्रि काफी लोकप्रिय एवं बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं किंतु दो बार के नवरात्रि गुप्त नवरात्रि होते हैं।

चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक पड़ने वाले नवरात्र काफी लोकप्रिय हैं।

गुप्त नवरात्रि की बात करें तो आषाढ़ और माघ महीने में गुप्त नवरात्रि आते हैं। तंत्र साधना के लिए गुप्त नवरात्रि का महत्व होता है।

देवी मां को प्रसन्न करने के लिए तांत्रिक तंत्र साधना करते हैं। लेकिन सिद्धि साधना के लिए शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: 29 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें: भारतीय विदेश मंत्रालय की फर्स्ट सेक्रेटरी इमरान को जवाब, 1971 याद रखे पाक

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More