भगवा रंग में रंगे सपा के पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर और संजय सेठ

0

उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों में भूचाल मचा हुआ है। कई कद्दावर नेताओं के पाला बदलने का दौर जारी है।

शनिवार को समाजवादी पार्टी को दोहरा झटका लगा। अब समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज शेखर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह भगवा रंग में रंग गए।

इन नेताओं के बाद अब समाजवादी पार्टी के सांसद सुरेंद्र नागर और राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने भी अखिलेश यादव का साथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

सपा के कोषाध्यक्ष थे संजय सेठ-

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के नेता सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ भाजपा में शामिल हुए।

संजय सेठ का रियल स्टेट का कारोबार है। वह शालीमार ग्रुप के चेयरमैन हैं। संजय सेठ पार्टी के कोषाध्यक्ष भी थे।

कांग्रेस के नेता भी छोड़ रहे पार्टी-

सपा को तो बड़ा झटका लगा ही है। उधर कांग्रेस के भी नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों गांधी परिवार के करीबी रहे संजय सिंह ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन किया थां

उसके बाद पार्टी नेता भुबनेश्वर कलिता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कलिता भी बीजेपी में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: चंदौली : स्कूली बच्चे बने भाजपाई, विधायक ने दिलाई सदस्यता

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव को झटका, सपा सांसद संजय सेठ ने दिया इस्तीफा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More