अखिलेश यादव को झटका, सपा सांसद संजय सेठ ने दिया इस्तीफा

0

उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों में भूचाल मचा हुआ है। कई कद्दावर नेताओं के पाला बदलने का दौर जारी है। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज शेखर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह भगवा रंग में रंग गए।

इन नेताओं के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद सुरेंद्र नागर ने भी अखिलेश यादव का साथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी बदलने का सिलसिला लगातार जारी है।

इस बीच समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ भी जल्द ही पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा के पाले में आ सकते हैं।

कौन है संजय सेठ-

संजय सेठ का रियल स्टेट का कारोबार है।वह शालीमार ग्रुप के चेयरमैन हैं। संजय सेठ पार्टी के कोषाध्यक्ष भी हैं।

इसके अलावा माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के करीबी दो बुजुर्ग सांसदों को भी बीजेपी में जाने की चर्चा अंतिम दौर में है।

सूत्रों की मानें तो सपा के ही एक और सांसद चंद्रपाल सिंह यादव का भी पाला बदल सकते हैं। अखिलेश यादव से उनकी बनी नहीं। वह कृभको के चैयरमैन है।

यह भी पढ़ें: चंदौली : स्कूली बच्चे बने भाजपाई, विधायक ने दिलाई सदस्यता

यह भी पढ़ें: सपा नेता नीरज शेखर ने थामा BJP का दामन

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More