जीत के बाद बोले अखिलेश… BJP पर जमकर साधा निशाना

0

कैराना और नूरपुर उपचुनाव में जीत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेस करके मतदाताओं और उम्मीदवारों को बधाई दी। अखिलेश यादव ने कहा कि देश को बांटने वाले लोगों की हार हुई है। ये उन लोगों की हार है जो लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते।

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा मैं सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमें वोट दिया।

कैराना व नूरपुर की जीत को चौधरी चरण सिंह की विरासत की जीत है। गठबंधन की जीत पर सभी दलों का आभार व धन्यवाद। इस जीत को आने वाली राजनीति का एक संकेत दिया है। गन्ना किसानों के भुगतान पर किसानों के सहयोग के लिए धन्यवाद।

सामाजिक सदभाव व सामाजिक न्याय की जीत

सपा राष्ट्रीय स्तर पर अन्य दलों के प्रयास में गठबंधन का सहयोग करेगी। देश व समाज को बांटने वाली राजनीति को जवाब है यह परिणाम। अखिलेश कहा, “यह जीत किसानों, गरीबों व पिछड़ों की जीत है। ये सामाजिक सदभाव व सामाजिक न्याय की जीत है। चौधरी चरण सिंह की नीतियों की जीत है। बीजेपी की नीति दूसरी थी, लेकिन जनता ने सही जवाब दिया। जयंत चौधरी व उनके पिता व मेरी पार्टी के नेताओ को धन्यवाद देता हूं।

Also Read : सपा प्रत्याशी नईमुल हसन ने लहराया जीत का परचम

सपा की ईवीएम को लेकर जो राय पहले थी वही आज भी है। सरकार गन्ना किसानों के भुगतान के आंकड़े गलत दे रही थी। गन्ना किसानों ने नाराजगी जता कर सरकार को सबक सिखा दिया। सपा ने बीजेपी से ही गठबंधन राजनीति सीखी है। बसपा, आरएलडी, आम आदमी पार्टी सहित सभी सहयोगी पार्टियों का धन्यवाद। मैं मुख्यमंत्री जी के भाषण से डर गया इसलिए प्रचार करने नही गया।

बांटने वालों की राजनीति का खात्मा हुआ।”गठबंधन की राजनीति पर अखिलेश यादव ने कहा कि “जो खेल वो (बीजेपी) हमारे साथ खेलते थे। वही खेल हमने सीखा हैं उनसे। ये कहा गया कि किसानों का कर्ज माफ़ किया गया। पर हुआ क्या? बल्कि किसानों की जान चली गई। यह बड़ा मुद्दा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More