भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही मध्य प्रदेश की कई लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतार सकती है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह हैं।
साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात के बाद बीजेपी में शामिल हो गईं।
भाजपा का दामन थामने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि वे भोपाल से चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी भी। उन्होंने साफ किया कि वह दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
दिग्विजय सिंह को दुश्मन मानती हैं साध्वी प्रज्ञा-
अपने एक बयान में साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि वह दिग्विजय सिंह को अपना दुश्मन मानती हैं। अगर संगठन ने उन्हें दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ने को कहा तो वह इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह मेरे लिए चुनौती नहीं है। मैं उन्हें एहसास कराऊंगी कि देश भक्ति के सामने दुश्मन मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है।
वहीं दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा को कहा था, ‘वह ढोंगी है, ढोंगी ढोंग करता रहता है लेकिन समाज उनकी सच्चाई अच्छे से जानता है।’
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 18 अप्रैल को मतदान
यह भी पढ़ें: बुआ पर बैन के बाद भतीजे ने संभाली प्रचार की कमान!
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)