लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम गया है। दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 97 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार को वोट डाले जाएंगे।
इस चरण में तमिलनाडु की सभी 39 संसदीय सीटों, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की 8, असम, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की तीन-तीन, जम्मू-कश्मीर की दो तथा मणिपुर, त्रिपुरा और पुदुचेरी की एक-एक सीट के लिए मतदान होगा।
48 घंटे पहले थम गया था चुनाव प्रचार-
निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है। ज्ञात हो कि 17वीं लोकसभा के गठन के लिये 543 सीटों के लिये सात चरण में 11 अप्रैल से 19 मई तक मतदान होना है।
उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों (अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना) के लिए मतदान होगा।
11 अप्रैल से हुई लोकसभा इलेक्शन की शुरुआत-
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर 11 अप्रैल को सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई है। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2019: कहां है आपका मतदान केंद्र, ऐसे जानें!
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : EVM में कैद हुई 1279 उम्मीदवारों की किस्मत
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)