'POK पाकिस्‍तान का है..' की ऋषि कपूर ने कही बात तो लोगों ने उड़ाया मजाक

0

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला के पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) पर दिए बयान के समर्थन में उतरे एक्‍टर ऋषि कपूर ने पीओके, पाकिस्‍तान को देने और कश्‍मीर को भारत का हिस्‍सा कह कर इस विवाद को सुलझाने की बात कही है।
पीओके, पाकिस्तान का हिस्सा!
दरअसल, शनिवार को फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पाकिस्तान का हिस्सा है और उसे पाकिस्तान से कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर का जो हिस्सा भारत के पास है, वह भारत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी जंग क्यों न हो जाए, ये नहीं बदलने वाला है।
ALSO READ : Video Viral : शराब के नशे में धुत संभल का दारोगा
अब्‍दुल्‍ला के इसी बयान पर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर उनका समर्थन किया और अपने ट्वीट में एक भावनात्‍मक अपील कर दी। ऋषि ने उनका समर्थन करते लिखा, ‘फारूक अब्दुल्ला जी, सलाम! सर, मैं आपसे पूर्ण रूप से सहमत हूं। जम्मू-कश्मीर हमारा है, और पीओके उनका।


फैन्‍स ने ऋषि कपूर का उड़ाया मजाक
हमारी समस्या के समाधान का यह एक ही तरीका है। मैं 65 साल का हो चुका हूं और मरने से पहले पाकिस्तान देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अपनी जड़ें देखें। बस करवा दीजिए। जय माता दी!’


ऋषि कपूर की इस इमोश्‍नल अपील पर जहां कुछ पाकिस्‍तानी फैन्‍स ने उनकी इस बात का समर्थन किया है तो वहीं कई फैन्‍स ने ऋषि कपूर की शराब पीकर ट्वीट करने की आदत का मजाक उड़ाया है। बता दें कि ऋषि कपूर की पत्‍नी नीतू ‘द कपिल शर्मा शो’ में ऋषि कपूर की शराब पीने की आदत का जिक्र कर चुकी हैं। ऐसे में कई लोगों ने इस ट्वीट को शराब का असर कहकर मजाक भी उड़ाया है।
ऋषि कपूर पृथ्वीराज कपूर के पोते
बता दें कि ऋषि कपूर पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे हैं। पृथ्वीराज कपूर का जन्म 3 नवम्बर 1906 को समुंदरी, लायलपुर- पंजाब (अब पाकिस्तान) में उनका जन्म हुआ था।
                                                                                                                            (साभार- एनडीटीवी इंडिया)
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More