Photos : सुशांत के अंतिम दर्शन करने पहुंची गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने सभी को सकते में डाल दिया है। पुलिस को उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला है। उनके बॉडी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि सुशांत की मौत फांसी के फंदे के कारण हुई है।
आज सुशांत का अंतिम संस्कार होना है। हालांकि अंतिम संस्कार से पहले सुशांत सिंह राजपूत कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती अस्पताल पहुंच गई हैं। जुहू के कूपर अस्पताल से रिया की कई सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सफेद सूट सलवार में दिख रही हैं। उनके चेहरे पर उदासी से साफ पता चल रहा है कि वह सुशांत की मौत से बेहद दुखी हैं।
गर्लफ्रेंड से हुआ था झगड़ा-
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, मौत से ठीक एक रात पहले सुशांत ने रिया चक्रवर्ती को कॉल किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यही कारण है कि पुलिस की जांच का दायरा सुशांत सिंह राजपूत के निजी संबंधों और करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द है।
बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में सुशांत की मंगेतर उनके साथ ही रह रही थी, लेकिन कुछ दिन पहले वह सहेली के यहां शिफ्ट कर गई थी। बताया जा रहा है कि सुशांत जिससे शादी करने वाले थे, उससे रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। कुछ दिनों से उन दोनों में झगड़ा चल रहा था।
यह भी पढ़ें: खुलासा : नवंबर में शादी करने वाले थे सुशांत सिंह ! क्या है सच्चाई ?
यह भी पढ़ें: चेतावनी : सुशांत सिंह राजपूत की इन तस्वीरों को न करें शेयर वरना होगी कानूनी कार्रवाई !
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]