चेतावनी : सुशांत सिंह राजपूत की इन तस्वीरों को न करें शेयर वरना होगी कानूनी कार्रवाई !

Actor Sushant Singh

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने सभी को सकते में डाल दिया है। पुलिस को उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

अभिनेता के निधन के कुछ ही देर बाद उनके शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों के इस तरह वायरल होने पर बॉलीवुड सितारों सहित प्रशंसकों ने नाराजगी जाहिर की। अब इस पर महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी चेतावनी दी है।

महाराष्ट्र साइबर ने ट्वीट में लिखा, ‘सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड देखा जा रहा है वो परेशान करने वाला है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। यह बहुत परेशान करने वाला है।’

महाराष्ट्र साइबर ने अगले ट्वीट में लिखा कि, ‘बता दें कि ऐसी किसी भी तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैलाना कानूनी नियमों और कोर्ट के आदेशों के खिलाफ है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।’

एक अन्य ट्वीट में महाराष्ट्र साइबर ने लिखा, ‘यूजर्स ऐसी तस्वीरों को फैलाने से बचें। साथ ही जो तस्वीरें साझा की हैं उन्हें डिलीट कर देनी चाहिए।’

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंचेंगे और उसके बाद सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर उनके पिता की बिगड़ी तबियत

यह भी पढ़ें: खुलासा : नवंबर में शादी करने वाले थे सुशांत सिंह ! क्या है सच्चाई ?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)