रणवीर ने पहनी स्कर्ट, जानें वजह…

0

शायद रणवीर सिंह ही हैं जो कुछ भी ऐसा कर सकते हैं जिसकी उम्मीद न हो! रणवीर सिंह अपने अजब-गजब स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रणवीर सिंह ने ऑटर्स क्लब के बाहर कैमरे की नज़रों में कैद हो गए। मज़ेदार यह रहा कि रणवीर इस दौरान एक व्हाइट टी-शर्ट के साथ हरे रंग की स्कर्ट (skirt) पहने नज़र आए।

ऐसे मनाया महिला दिवस

अपनी इस ड्रेस के साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और जाना-पहचाने रेड ग्लेयर्स भी पहने हुए थे। जैसा कि होता है, किसी लड़के के स्कर्ट पहनने पर सवाल उठते हैं, और इस बार भी ऐसा ही हुआ। लेकिन रणवीर ने अपने इस कारनामे के पीछे एक ठोस वजह बताई है।

रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि उनके स्कर्ट पहनने के पीछे वजह थी इंटरनैशनल विमिन्ज़ डे।
आपको बताते हैं कि आखिर माजरा क्या है, दरअसल रणवीर की अगली फिल्म गुल्ली बॉय की निर्देशक जोया अख्तर ने इस मौके को खास बनाने के लिए पूरी टीम के हर सदस्य से स्कर्ट पहनने को कहा।

Also Read :  सलमान के हीरो को मिला बेस्ट सिक्योरिटी गार्ड का खिताब

हमेशा करते हैं महिलाओं का सम्मान

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जबकि जोया स्कर्ट में नज़र आईं हों। याद रहे, अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन के समय भी दीपिका पादुकोण के साथ स्कर्ट पहने नज़र आए थे।

Also Read : इस्पात और एल्यूमीनियम पर अमेरिका ने लगाया टैक्स

बता दें कि रणवीर हमेशा ही महिलाओं के प्रति अपने प्यार का इज़हार करते रहे हैं और हमेशा उनकी तारीफ करते हैं। उन्हें लगता है कि महिलाओं के लिए सिर्फ एक दिन समर्पित करना ठीक नहीं है क्योंकि वे ज़्यादा डिज़र्व करतीं हैं।

NBT

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More