रक्षाबंधन पर रामलला बांधेंगे राखी, ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर से आई दो राखियां

0

इस साल रक्षाबंधन से पहले ही ओडिशा के जगन्नाथ भगवान ने अयोध्या के रामलला को राखी भेजी है। यह राखी रामलला रक्षाबंधन के दिन अपनी कलाई पर बांधेंगे। इससे पहले जगन्नाथ मंदिर से रामलला के लिए होली उत्सव पर रंग भी भेजा गया था। इसके बाद ओडिशा से अयोध्या राखी भेजी गई है। यह जगन्नाथ मंदिर और श्री राम मंदिर के बीच अनोखी अभिन्नता को दर्शाता है।

ओडिशा से रामलला के लिए आई राखी

दरअसल, शुक्रवार को ओडिशा के श्री जगन्नाथ धाम मंदिर के पुजारी जनार्दन पट्टाजोशी महापात्रा अयोध्या पहुंचे थे। अयोध्या में पुजारी महापात्रा ने भगवान रामलला के दर्शन किए। इसके बाद रामलला मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास को श्रीराम के लिए लाई गई राखी भेंट की। पुजारी पट्टाजोशी महापात्रा ने श्रीराम मंदिर के पुजारी को दो राखियां दी हैं।  बताया जा रहा है कि इनमें जो सबसे बड़ी राखी है वर रामलला बांधेंगे और दूसरी राखी बलदेव जी की कलाई पर बांधी जाएगी। साथ ही जगन्नाथ मंदिर का ध्वज भी दिया।

होली पर आया था रामलला के लिए रंग

ओडिसा के जगन्नाथ मंदिर से आए पुजारी जनार्दन पट्टाजोशी महापात्रा ने पहले रामलला के दर्शन किए। बाद में मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा। इस दौरान पत्रकारों से कहा कि भगवान जगन्नाथ व श्रीराम में अभिन्नता है। उन्होंने बताया कि इस बार जगन्नाथ मंदिर से राखी आई है, इससे पहले होली पर रंग भी आया था। कहा कि मोदी व योगी के शासन में सनातन संस्कृति समृद्धि हो रही है।

रक्षाबंधन पर रामलला बांधेंगे यह राखी

जगन्नाथ मंदिर से अयोध्या आई इन राखियों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ये जो आप रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी के हाथ में राखियां देख रहें हैं। ये अयोध्या में रक्षाबंधन पर भगवान रामलला को बंधेंगे। ये दोनों राखियां पुरी के जग्गनाथ मंदिर से मुख्य पुजारी पट्टा जोशी जी लेकर आए हैं। बता दें कि जिस दिन राखी का त्यौहार होगा, उस दिन भगवान रामलला के कलाई में राखी बांधी जाएगी।

30 अगस्त को है रक्षाबंधन पर्व

गौरतलब है कि इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त, बुधवार को है।  पिछली बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा लग रहा है।  राखी बांधने और रक्षा बंधन अनुष्ठान करने का शुभ मुहूर्त भद्रा समाप्ति समय के बाद रात 9:01 बजे से शुरू होगा। इस बीच पूर्णिमा तिथि या पूर्णिमा 30 अगस्त को सुबह 10:58 बजे शुरू होगी और 31 अगस्त को सुबह 7:05 बजे समाप्त होगी।

Also Read : धारा 3 A को हटाकर दिल्ली सेवा बिल बना कानून, जानिए क्या है धारा 3 A ?

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More