राजभर के बेटे ने दिया विवादित बयान, अगर किसी लड़की को छुआ तो काट दूंगा…

0

महिलाओं और लड़कियों के साथ गंदी हरकत की या गलत तरीके से छुआ तो उसका हाथ काट डालूंगा। ये बयान एक कार्यक्रम के दौरान अरविंद राजभर ने कही (statement)। अरविंद राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बेटे और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता हैं।

मैं उसके हाथ काट दूंगा…

अरविंद चंदौली में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं या लड़कियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश करेगा, मैं उसके हाथ काट दूंगा।’ राजभर ने कहा कि वह इस बारे में जरूर उचित कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि अगर कोई गलत तरीके से महिलाओं को छूता है तो वह उसके हाथ काट देंगे।

Also Read :  ये थे अपने समय के ‘नायक’…सबसे कम समय के सीएम

बता दें कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी बीते दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। पिछले दिनों राजभर लगातार अपनी ही सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले अपने एक बयान में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया। उन्होंने दो टूक कहा कि योगी उनके कैप्टन हैं और वह उनकी हर बात मानते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More