शरद यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे आयोग : वसुंधरा राजे

0

राजस्थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की विवादित टिप्‍पणी पर संज्ञान ले और उनके खिलाफ कार्रवाई करके उदाहरण पेश करे। सीएम वसुंधरा ने कहा कि वह इस बयान से अपमानित महसूस कर रही हैं और यह समझती हैं कि अन्‍य महिलाएं भी ऐसा ही महसूस कर रही होंगी।

सीएम वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी की थी

संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने कहा, ‘भविष्‍य के लिए एक उदाहरण पेश करने के लिए यह जरूरी है कि चुनाव इस तरह की भाषा पर संज्ञान ले। मैंने वास्‍तव में अपमानित महसूस किया और मैं समझती हूं कि अन्‍य महिलाओं ने भी ऐसा ही किया होगा।’ इससे पहले राजस्‍थान चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने राज्य की सीएम वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी की थी।

इस सभा के दौरान शरद यादव ने लोगों से कहा, ‘यह वसुंधरा इसको आराम दो बहुत थक गई है। बहुत मोटी हो गई है। मध्य प्रदेश की है। हमारे मध्य प्रदेश की बेटी है।’ सीएम वसुंधरा पर शरद की इस टिप्पणी का एक विडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद इसकी आलोचना शुरू हो गई।

दरअसल, मुंडावर सीट पर बुधवार को कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में शामिल होने शरद यादव भी अलवर पहुंचे थे। सभा में लोगों को संबोधित करते हुए शरद ने वसुंधरा सरकार की आलोचना की और इसी दौरान उन्होंने सीएम पर विवादित टिप्पणी भी की।

इस विडियो पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

शरद के इस बयान का विडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद इसकी आलोचना शुरू हो गई। हालांकि अब तक बीजेपी ने इस विडियो पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि शरद यादव इससे पहले भी कई मुद्दों पर विवादित बयान देकर आलोचना का शिकार होते रहे हैं।

वैसा ही प्यार वोट से भी करना चाहिए

इससे पहले 24 जनवरी 2017 को पटना की एक रैली में शरद यादव ने कहा कि वोट की इज्जत बेटी की इज्जत से बड़ी होती है। हालांकि इस पर विवाद होने के बाद यादव ने अपनी सफाई में कहा कि उनके कहने का मतलब यह था कि जैसे बेटी से प्यार करते हैं, वैसा ही प्यार वोट से भी करना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More