यूपी की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर प्रियंका गांधी का वार

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर यूपी पुलिस की नाकामयाबी के बहाने सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल प्रदेश में बढ़ते अपराध पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सख्त तेवर दिखाते हुए बीते दिन मुजफ्फरनगर में अभिरक्षा से भागे कुख्यात और इस दौरान दारोगा पर हुई फायरिंग पर सवाल उठाया है।

प्रियंका गांधी ने यूपी में बढ़ते अपराध पर साधा निशाना-

दरअसल, मिर्जापुर से एक कुख्यात को पुलिस मुजफ्फरनगर पेशी पर लेकर पहुंची थी, इस दौरान कुख्यात के साथी उसे पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा कर ले गये। वहीं रोकने पर दारोगा पर फायर झोंक दिया, जिससे दारोगा गंभीर तौर पर घायल हो गये।

इस घटना के बाद यूपी विभाग की बहुत किरकिरी हुई। वहीं मिर्जापुर पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई। इसी वारदात को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट की जरिये यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा, ‘उप्र सरकार के नेता प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ मूठ जवाब दे दें, मगर पुरानी कहावत है ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या’।

वहीं सवाल किया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के कारनामे चरम पर हैं और जनता पूछ रही है कि ऐसा क्यों? बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी के ट्वीट पर यूपी पुलिस ने जवाब दिया था।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर वार- ‘ये पब्लिक है ये सब जानती है’

यह भी पढ़ें: यूपी की कानून व्यवस्था पर प्रियंका का तंज, योगी ने कहा – ‘अंगूर खट्टे हैं’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More