अयोध्या में प्रियंका लेकिन रामलला से रहेंगी दूर

0

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी पैठ बनाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव आज अयोध्या में होंगी। तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरे पर प्रियंका मेरठ और रायबरेली के बाद अब राम नगरी में होंगी। इस दौरान वह हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। फिर एक रोड शो करेंगी।

बताया जा रहा है कि इस दौरे पर प्रियंका रामलला के दर्शन नहीं करेंगी। प्रियंका गांधी एक ऐसे समय पर अयोध्या जा रहीं हैं जब विवादित स्थल को लेकर उच्चतम न्यायालय ने एक मध्यस्थता समिति का गठन किया है। सभी पक्षों में बातचीत की जा रही है। वही उत्तर प्रदेश में अयोध्या विवाद ही एक ऐसा मुद्दा था जिसने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश से पूरी तरह साफ कर दिया था।

राहुल गांधी भी नहीं कर सके थे दर्शन-

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की थी लेकिन रामलला के दर्शन करने नहीं गए थे। उस समय कांग्रेस नेताओं का कहना था कि राहुल का विवादित स्थल पर जाना ठीक नहीं होगा।

एक सच्चाई यह भी है कि शाहबानो प्रकरण में हाथ जला चुके राजीव गांधी ने ही एक प्रधानमंत्री रहते हुए विवादित स्थल का ताला खुलवाने का आदेश दिया था। कुल मिलाकर कांग्रेस के लिए अयोध्या मुद्दा पर हमेशा उहापोह की स्थिति रही है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में प्रियंका विरोधी पोस्टर, निशाने पर गांधी परिवार

यह भी पढ़ें: अमेठी में लगे प्रियंका विरोधी पोस्टर्स, लिखा – क्या खूब ठगती हो…

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More