अमेठी में लगे प्रियंका विरोधी पोस्टर्स, लिखा – क्या खूब ठगती हो…

0

लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सभी पार्टियों ने रूपरेखा तैयार कर ली है। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन एक साथ चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है। वहीं कांग्रेस इस बार प्रियंका के सहारे चुनाव फतह करने की कोशिश में है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एक बार फिर उत्तर प्रदेश दौरे पर है। बुधवार को प्रियंका एक दिवसीय दौरे पर अमे​ठी आ रही है। बता दें कि अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है।

लगे प्रियंका विरोधी पोस्टर्स-

लेकिन प्रियंका के अमेठी पहुंचने से पहले ही पोस्टर वार शुरू हो गया है। अमेठी में प्रियंका विरोधी पोस्टर्स लगाए गए हैं। यहां मुसाफिरखाना कस्बे में लगे एक पोस्टर में लिखा, ‘क्या खूब ठगती हो क्यों 5 साल बाद ही अमेठी दिखती हो। 60 सालों का हिसाब दो।’

एक अन्य पोस्टर में लिखा, ‘देख चुनाव पहन ली सारी। नहीं चलेग ये होशियारी।’ यह पोस्टर्स सपाईयों द्वारा लगाए गए है। मालूम हो कि सपा-बसपा गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ अपने उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है।

ये ​है ​अमेठी में प्रियंका का कार्यक्रम-

प्रियंका गांधी बुधवार दोपहर 12 बजे मुसाफिरखाना के एएच इंकॉ में अयोजित मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम के जरिए प्रियंका अमेठी संसदीय क्षेत्र के 1,953 बू​थ प्रभारियों और चुनिंदा पार्टी कार्यकर्तााओं व पदाधिकारियों को वार्मअप करेंगी। प्रियंका का यह कार्यक्रम पहले 28 मार्च को प्रस्तावित था।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, इन दिग्गजों के नाम शामिल

यह भी पढ़ें: प्रियंका का अयोध्या दौरा टला, पहले जाएंगी रायबरेली और अमेठी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More