रायबरेली में प्रियंका विरोधी पोस्टर, निशाने पर गांधी परिवार

0

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रायबरेली दौरा शुरू होने से पहले ही चर्चा में है। प्रियंका के सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में पहुंचने से पहले ही पोस्टर वार छिड़ गया है। कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से लेकर पूरे शहर में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के पोस्टर लगाए गए है।

गांधी परिवार पर साधा निशाना-

पोस्टर्स में लिखा है, ‘रायबरेली मा जब-जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के लिए दीन रहै वोट, लेकिन प्रियंका सोनिया कि​हिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन रेहान की माई, चुनाव मा मन्दिर-मन्दिर परै दिखाई।’

दरअसल प्रियंका गांधी तीन दिवसीय यूपी दौरे पर है जिसके तहत वह आज यूपीए चैयरपर्सन और अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में मौजूद रहेंगी। बुधवार को प्रियंका अमेठी दौरे पर थी।

चुनाव तैयारियों का लेंगी जायजा-

लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सभी पार्टियों ने रूपरेखा तैयार कर ली है। रायबरेली में प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और उन्हें बूथ जीतने के टिप्स देंगी। दोपहर 12 बजे से विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। सदर, ऊंचाहार, सरेनी, हरचंदपुर के बाद बछरांवा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगी।

अमेठी में भी लगे थे ऐसे ही पोस्टर-

अमेठी में भी प्रियंका विरोधी पोस्टर्स लगाए गए थे। यहां मुसाफिरखाना कस्बे में लगे एक पोस्टर में लिखा, ‘क्या खूब ठगती हो क्यों 5 साल बाद ही अमेठी दिखती हो। 60 सालों का हिसाब दो।’ एक अन्य पोस्टर में लिखा, ‘देख चुनाव पहन ली सारी। नहीं चलेग ये होशियारी।’

यह भी पढ़ें: अमेठी में लगे प्रियंका विरोधी पोस्टर्स, लिखा – क्या खूब ठगती हो…

यह भी पढ़ें: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, इन दिग्गजों के नाम शामिल

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More