कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, इन दिग्गजों के नाम शामिल

0

2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रचार के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में यूपीए चैयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जगह मिली है।

40 स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे युवा चेहरों को भी जगह दी है। इसके साथ ही सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, आरपीएन सिंह, जतिन ​प्रसाद, गुलाम नबी आजाद को भी सूची में शामिल किया गया है।

कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को भी शामिल किया है। इसके साथ ही अपनी शायरी और कविताओं के जरिए युवाओं में खासी पहचान बना चुके इमरान प्रतापगढ़ी को भी स्टार प्रचारकों में जगह मिली है।

लिस्ट में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक चव्हाण, आदि नाम शामिल है।

कुछ ऐसे थे 2014 के परिणाम-

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 42.3 फीसदी वोट के साथ 71 सीटें हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस को 7.5 फीसदी वोट मिले थे और पार्टी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सीटें जीती थी। 22.2 फीसदी वोट के साथ सपा पांच सीटें जीतने में कामयाब रही थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का वोट प्रतिशत 19.6 था लेकिन उसे कोई भी सीट हासिल नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें: न्यूनतम आय पर कांग्रेस का नया ऐलान, सिर्फ महिलाओं के खाते में जाएंगे 72,000 रुपए

यह भी पढ़ें: हो गया फैसला, यहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More