प्रियंका-निक के संबंधों में खटास, ले सकते है तलाक

0

​कुछ महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके हस्बैंड निक जोनस जल्द ही तलाक ले सकते है। एक मैगजीन का दावा है कि प्रियंका और निक के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस खबर से प्रियंका और निक के फैंस हैरान है।

ओके मैगजीन द्वारा किए जा रहे दावों के मुताबिक 36 साल की एक्ट्रेस और 26 साल के निक जोनस के प्रेम संबंधों में खटास देखने को मिल रही है। हालांकि इन खबरों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दोनों में हो रहे झगड़े-

बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों को एक-दूसरे की सही पर्सनैलिटी का अंदाजा हो रहा है। सोर्स के मुताबिक दोनों के बीच हर चीज को लेकर लड़ाई हो रही है। चाहे वो पार्टी का मामला हो या फिर साथ में समय बिताने का।

दरअसल माना जा रहा है कि निक और प्रियंका ने अपने रिलेशनशिप में काफी जल्दबाजी दिखाई और अब इसके सजा इन्हें भुगतनी पड़ रही है। सोर्स के मुताबिक शादी के समय तक निक मानते थे कि प्रियंका कूल महिला है लेकिन शादी के बाद उन्हें प्रियंका का एक अलग ही पर्सनैलिटी देखने को मिल रही है।

हो सकती है ये शादी खत्म-

निक का परिवार भी इस शादी को खत्म करवाना चाहता है। सोर्स की मानें तो परिवार को पहले लगा था कि प्रियंका एक मैच्योर महिला है जो सेटल डाउन कर बच्चे चाहती है लेकिन उन्हें अब एहसास हुआ कि वो एक पार्टी गर्ल है जो 21 साल की लड़कियों की तरह व्यवहार कर रही हैं।

सोर्स के मुताबिक अगर यह कपल अलग होता है तो प्रियंका और निक के बीच पैसों को लेकर काफी लंबी लड़ाई हो सकती है। माना जा रहा है कि दोनों ने शादी इतनी जल्दी में रचाई थी कि उन्हें वैवाहिक एग्रीमेंट बनाने का मौका ही नहीं मिला है।

पिछले साल दिसंबर भी हुई शादी-

बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में शाही तरीके से शादी रचाई थी।

यह भी पढ़ें: तनुश्री ने निर्देशक पर लगाया आरोप…उन्होंने मुझसे कहा था कपड़े उतार और…

यह भी पढ़ें: यहां दीपिका मना रहीं है अपना प्री वेडिंग हॉली डे

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More