सलमान की कसरत जेल में भी जारी, नही पसंद आया खाना

0

सलमान खान को जेल का बना खाना नहीं भा रहा है शायद सही वजह की उन्होंने उसे खाने से मना कर दिया। जेल के कैदी नंबर 106 सलमान ने रात का खाना नहीं खाया। सलमान को रात में खिचड़ी और चने खाने के लिए दिया गया था। जिसे सलमान ने खाने से मना कर दिया। यह खाना जेल के सभी कैदियों को दिया गया था।

सीनियर अधिकारी ने उनसे डॉक्टर के लिए भी पूछा था

हालांकि सलमान ने भले ही खाना नहीं खाया हो लेकिन उन्होंने अपना वर्कआउट मिस नहीं किया। सलमान के लिए रोजाना कसरत करना जुनून की तरह है।एक जेल के अधिकारी ने बताया, शुक्रवार शाम को जेल के वॉर्ड नंबर 2 में सलमान ने लगभग 3 घंटे तक कसरत की। उन्होंने इस दौरान क्रंचेज, पुश-अप्स, स्किपिंग, जंपिंग जैसी कुछ एक्सरसाइज कीं। इससे पहले गुरुवार को सलमान को बेचैनी की शिकायत थी। उस समय जेल के एक सीनियर अधिकारी ने उनसे डॉक्टर के लिए भी पूछा था।

Also Read :  जिग्नेश की युवाओं को सलाह, PM की रैली में उछालो कुर्सियां

इसके बाद सलमान चुपचाप चटाई पर लेट गए थे। जेल सुपरिंटेंडेंट विक्रम सिंह ने बताया, ‘आधी रात के करीब सलमान सोने चले गए और सुबह 6.30 बजे कुछ मिनटों के लिए उठे जब जेल का सायरन बजा था। उसके बाद सलमान दोबारा सो गए और फिर सुबह 8.30 बजे उठे।’ उन्होंने बताया कि जेल में सलमान को सिलेब्रिटी होने के आधार पर कोई रियायत नहीं दी गई है। शुक्रवार को सुबह नाश्ते में स्प्राउट बींस, दूध दिया गया, वह भी उन्होंने नहीं खाया।

प्रीति जिंटा ने भी जेल में सलमान से मुलाकात की

इसकी जगह उन्होंने जेल कैंटीन से दूध और ब्रेड का नाश्ता ऑर्डर देकर मंगाया। इसके लिए सलमान की फैमिली ने जेल कैंटीन में 400 रुपये जमा करवाए थे। हालांकि लंच में दाल, चपाती और मिक्स्ड वेज खाया। सलमान ने जेल के कपड़े पहनने से भी इनकार कर दिया। उधर, सलमान की सजा के विरोध में फैन्स ने शुक्रवार को रांची में गांधीजी की मूर्ति के आगे अनशन किया। शुक्रवार को सुनवाई के बाद ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी जेल में सलमान से मुलाकात की। इस बीच, सलमान के वकील महेश बोरा ने आरोप लगाया कि उन्हें केस छोड़ने के लिए धमकी दी जा रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More