बोले मोदी, मुंबई हमले को देश भूल नहीं सकता

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। उन्होंने मन की बात में कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को भी देश की समस्याएं पता हैं और उन्हें भी देश की चिंता है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि 26/11 को संविधान दिवस है तो वहीं इसी दिन मुंबई पर हमला हुआ था। देश कैसे भूल सकता हैं कि 9 साल पहले 26/11 को, आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला बोल दिया था। देश उन बहादुर नागरिकों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों सहित हर किसी का स्मरण करता है, नमन करता है जिन्होंने अपनी जान गंवाई। यह देश कभी उनके बलिदान को नहीं भूल सकता।

Also Read: BMW की दो बाइक इंडिया में लांच, जानिए फीचर्स

 
मोदी ने आतंकवाद पर जमकर बोला हमला
आज आतंकवाद ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया है। आतंकवाद ने मानवता को चुनौती दी है और भारत 40 साल से इसके खिलाफ लड़ रहा है। उन्होंने अपील की कि दुनिया मिलकर आतंकवाद का खात्मा करे। पीएम मोदी ने बताया कि 4 दिसम्बर को हम सब नौ-सेना दिवस मनाएंगे। भारतीय नौ-सेना, हमारे समुद्र-तटों की रक्षा और सुरक्षा प्रदान करती है। मैं, नौ-सेना से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। इस साल सितंबर में रोहिंग्या मामले में हमारी नौसेना ने बांग्लादेश में सहायता पहुंचाई थी।

Also Read: कॉमन सिविल कोड लागू होने तक चार बच्चे पैदा करें: हिन्दू धर्म गुरु

 
देश के लोगों को दी ढेर सारी शुभकामनाये
मन की बात में उन्होंने कहा कि मुझे यह देख कर काफी खुशी है कि मेरे किसान भाई मृदा–स्वास्थ्य कार्ड में दी गई सलाह पर अमल करने के लिए आगे आए हैं और जैसे-जैसे परिणाम मिल रहे हैं, उनका उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि किसान तो धरती का पुत्र है, किसान धरती-मां को बीमार कैसे देख सकता है? समय की मांग है, इस मां-बेटे के संबंधों को फिर से एक बार जागृत करने की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

Also Read:  शिवराज सिंह बोले: रेप करने वालों को मिलेगी ‘सजा-ए-मौत’!

 
प्रोग्राम का नाम मन की बात, चाय के साथ
वहीं गुजरात में लोग मन की बात चाय के साथ सुन रहे थे। दरअसल प्रधानमंत्री को चायवाला बताकर उनका मजाक बनाने की कांग्रेस की पहले की गई कोशिश का भाजपा फायदा उठाना चाहती है। इसके लिए रविवार को चुनावी राज्य गुजरात में भाजपा नेताओं ने जनता के साथ चाय पीते हुए रेडियो पर मोदी के ‘मन की बात’ सुनी। राज्य की 182 विधानसभा सीटों के 50 हजार 128 मतदान केंद्रों पर ‘मन की बात-चाय के साथ’ कार्यक्रम हुआ।  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद के दरियापुर में, पीयूष गोयल पोरबंदर, धर्मेद्र प्रधान सूरत कि लिम्बायत सीट, स्मृति ईरानी जूनागढ़, वित्त मंत्री अरुण जेटली सूरत पश्चिम के अदाजन क्षेत्र में मन की बात सुनी। इसके अलावा उमा भारती, ज्वेल ओरांव, पुरुषोत्तम रुपाला, राज्य भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी, मुख्यमंत्री विजय रुपानी और गुजरात के कई मंत्री और विधायक, सांसद विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद रहकर मन की बात सुनी।

Also Read: BMW की दो बाइक इंडिया में लांच, जानिए फीचर्स

 
प्रधानमंत्री के साथ चाय पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के बाद 27 से 29 नवंबर तक सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में आठ रैलियां करेंगे। यहां 9 दिसंबर को चुनाव होना है। युवक कांग्रेस ने मोदी को चायवाला बताकर ट्वीट किया था। इसी के जवाब में भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने 23 नवंबर को इस कार्यक्रम की घोषणा की। युवक कांग्रेस की मैगजीन ‘युवा देश’ के ट्विटर हैंडल से विवाद शुरू हुआ जिसमें मोदी के अतीत और अंग्रेजी ज्ञान को निशाना बनाकर मजाक बनाने की कोशिश की गई। हालांकि युवक कांग्रेस ने ट्वीट हटाते हुए माफी मांग ली है। मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने ट्वीट को गरीब विरोधी और वर्ग विशेष का बताया। 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि मोदी चाय बेचते थे वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। इस पर भाजपा ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम शुरू किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More