राष्ट्रपति दोनों देशों के बीच साझेदारी की संभावना

0

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने स्विटजरलैंड की प्रौद्योगिकी कंपनियों को भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहल में भाग लेने तथा सटीक और उच्च तकनीक के विनिर्माण क्षेत्र में व्यापार साझेदारी के लिए आमंत्रित किया है। कोविंद ने यह सुझाव स्विजरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस ल्यूथार्ड से यहां गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में मिलने के बाद दिया, जहां उनके सम्मान में बाद में भोज का आयोजन किया गया।

read more : केजरीवाल ने मतदाताओं का कहा ‘शुक्रिया

स्विटजरलैंड के साथ सहयोग स्थापित करने को उत्सुक

ल्यूथार्ड बुधवार से चार दिन आधिकारिक दौरे पर भारत में हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारत स्विटजरलैंड के साथ सहयोग स्थापित करने को उत्सुक है। कोविंद ने भोज पर दिए अपने भाषण में कहा, “भारत और स्विटजरलैंड अपने व्यापार, निवेश और तकनीकी आदान-प्रदान को विकसित कर सकते हैं और विविधता प्रदान कर सकते हैं।

read more :  नहीं सुधरे तो कैसे सच होगा ‘स्वच्छ भारत’ का सपना

उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण अनुसंधान हो सकते हैं

दोनों देशों की प्राथमिकता वाले क्षेत्र उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण, अवसंरचना, कौशल विकास, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वच्छ तकनीक अनुसंधान हो सकते हैं।

read more :  पुराने कार्ड, कलैंडर से ‘रीमिक्स’ बचा रहे है पर्यावरण

मेक इन इंडिया जैसी पहल में भी शामिल होना चाहिए

उन्होंने कहा, “स्विटजरलैंड की प्रौद्योगिकी कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्ट-अप इंडिया’, ‘स्वच्छ भारत’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसी पहल में भी शामिल होना चाहिए।

read more :  ‘जुड़वा 2’ का गाना ‘सुनो गणपति बप्पा मोरया’ रिलीज

दोनों देशों के बीच साझेदारी की संभावना

राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के अनुसंधान और विकास प्रयोगशालाओं तथा संस्थानों के बीच साझेदारी की संभावना है। स्विटजरलैंड को दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र माना जाता है, वहीं भारत को सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है। राष्ट्रपति ने इस पर साझेदारी की उम्मीद जताई

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More