प्रधान के भतीजे ने नाबालिग को बंधक बनाकर रात भर किया दुष्कर्म, किशोरी की हालत गंभीर

0

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में युवक ने नाबालिग किशोरी को फैक्ट्री में बंधक बनाकर रातभर दुष्कर्म किया। अधिक खून बहने की वजह से किशोरी बेहोश हो गई। जिसपर आरोपी युवक किशोरी को बेसुध हालत में छोड़कर भाग गया। अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत गंभीर है। आरोपी युवक गांव के प्रधान का भतीजा साजन है। परिजनों का आरोप है कि साजन किशोरी का 12 दिनों से पीछा कर रहा था।

प्रेम जाल में फंसाकर  ले गया फैक्ट्री

घटना खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही कोठी के पास की है। कुसम्ही इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पैदल घर जा रही थी। कुसम्ही कोठी के पास उसे साजन ने रोका और बैठकर बात करने को कहा। इस बहाने आरोपी किसोरी को बंद फैक्टरी में लेकर चला गया। उसे बंधक बनाकर रात भर दुष्कर्म किया। अधिक रक्तस्राव होने की वजह से वह बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।

12 दिनों से किशोरी को बुला रहा था आरोपी

परिजनों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी की मां का कहना है कि पिछले 12 दिनों से आरोपी साजन उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा रहा था। तब दोनों को बाजार में बातचीत करते पकड़े जाने पर समझाया भी गया था। लेकिन आरोपी ने मंगलवार को झांसा देकर बंद फैक्टरी में ले जाकर वारदात किया। मां आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

आरोपी साजन के साथ था एक और युवक

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धारा में केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी साजन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि दुष्कर्म की घटना का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना में एक ही शख्स के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है। साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो महीने से कर  रहा था किशोरी का पीछा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी किशोरी का पीछा दो महीने से कर रहा था, लेकिन 12 दिन पहले बातचीत शुरू कर दिया था। इसके बाद से ही वह पीछे पड़ा हुआ था और मंगलवार को जैसे ही वह बाजार गई, आरोपी उसे बैठकर बातचीत करने का झांसा देकर बंद फैक्टरी में ले गया। फिर पूरी रात बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर सुबह छोड़कर फरार हो गया था।

 

Also Read : मणिपुर हिंसा : इंफाल में अमित शाह बोले- हो जाओ सरेंडर… HC को बताया हिंसा का जिम्मेदार

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More