सदन में बोल रहें पीएम मोदी, ‘लोगों को है कॉंग्रेस पर नो कॉन्फिडेंस’

0

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी है। गृह मंत्री अमित शाह के बाद पीएम मोदी भी सदन पहुँचे। पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी और विपक्ष द्वारा उनपर लगाए गए आरोपों को विपक्ष की कायरता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं नहीं जानता विपक्ष मुझे क्यों कोसता है।

‘बुरा चाहोगे तो भला होगा’

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि विपक्ष के लोगों को एक सीक्रेट वरदान मिला हुआ है कि ये लोग जिसका बुरा चाहते हैं, उसका भला ही होता है। एक उद्धाहरण तो देखिए मौजूद है… (अपनी तरफ इशारा करते हुए) 20 साल हो गए, क्या कुछ नहीं हुआ, क्या कुछ नहीं किया गया लेकिन भला ही हुआ।

 

तीसरा देश बनेगा भारत

देश का विश्वास मैं शब्दों में भी प्रकट करना चाहता हूं। देश का ये विश्वास है कि जब 2028 में आप जब अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे तो ये देश पहले तीन में होगा। ये देश का विश्वास है।

 

कांग्रेस पर नो कॉन्फिडेंस

 

पीएम मोदी ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना की वैक्सीन बनाई लेकिन इनका भारत के वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। इसीलिए भारत के लोगों का कांग्रेस के प्रति नो कॉन्फिडेंस का भाव बहुत गहरा है। कांग्रेस अपने घमंड से इतनी चूर हो गई है, इतनी भर गई है कि उसको जमीन दिखाई नहीं दे रही है। देश के कई हिस्सों में कांग्रेस को जीत दर्ज करने में अनेक दशक लग गए हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस की आखिरी बार 1962 में जीत हुई थी। 61 साल से तमिलनाडु के लोग कह रहे हैं कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस, पश्चिम बंगाल में आखिरी बार 1972 में जीत मिली थी। यूपी, बिहार और गुजरात कांग्रेस आखिरी 1985 में जीती थी। पिछले 38 साल वहां के लोगों ने कांग्रेस कहा है नो कॉन्फिडेंस। त्रिपुरा में आखिरी बार 1988 में जीत मिली थी।

कॉंग्रेस को भारत पर नहीं भरोसा

कांग्रेस पार्टी और उनके दोस्तों का इतिहास रहा है कि उन्हें भारत पर भारत के सामर्थ्य पर कभी भरोसा नहीं रहा है। ये विश्वास किसपर करते थे। पाकिस्तान सीमा पर हमले करता था, हमारे यहां आए दिन आतंकी भेजा जाता था। और उसके बाद पाकिस्तान हाथ ऊपर करके मुकर जाता था। इनका पाकिस्तान से ऐसा प्रेम था वो तुरंत पाकिस्तान की बातों पर विश्वास कर लेते थे। पाकिस्तान कहता था कि आतंकी हमले होते रहेंगे और बातचीत भी होती रहेगी। कश्मीर आतंकवाद की आग में दिन रात सुलग रहा था, जलता था। लेकिन कांग्रेस सरकार कश्मीर के लोगों पर विश्वास नहीं था। वे हुर्रियत पर विश्वास करते थे। भारत से सर्जिकल स्ट्राइक किया लेकिन इनका भारत की सेना पर भरोसा नहीं था। दुनिया में आज कोई भी भारत के लिए अपशब्द बोलता हैं कि इन्हें तुरंत इनको विश्वास हो जाता है। जैसे कोई विदेशी एजेंसी कहती है कि भूखमरी का सामना कर रहा कई देश भारत से बेहतर है, ऐसा झूठी बात आएगी तो भी ये उसको स्वीकार कर लेंगे।

देश में घट रही गरीबी

 

आज देश में गरीबी तेजी से घट रही है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 साल में साढ़े 13 करोड़ लोग बाहर आए हैं। आईएमएफ अपने वर्किंग पेपर में लिखा है कि भारत ने अति गरीबी को करीब-करीब खत्म कर दिया है। IMF ने हमारी डीबीटी और सोशल स्कीम को कहा है कि ये लॉजिस्टकल मार्बल है। WHO ने कहा है कि जल जीवन मिशन के जरिए भारत में 4 लाख लोगों की जान बच रही है। ये 4 लाख कौन हैं। मेरे गरीब, पीड़ित, शोषित, वंचित परिवारों के स्वजन हैं।

Also Read : बिजेपी के पसमांदा सम्मेलन को तोड़ेगी कांग्रेस, जानिए क्या है दलित-मुस्लिम को जोड़ने का प्लान

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More