जानें, पीएम मोदी के कैबिनेट में किसको मिला कौन सा मंत्रालय?

0

आज मोदी कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार के बाद सभी मंत्रियों को मंत्रालयों का प्रभार भी सौप दिया गया है। आपको बता दें कि कि पिछले काफी दिनों से रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार जो अरुण जेटली के पास था उसे अब निर्मला सीतारमण संभालेंगी। निर्मला सीतारमण देश की पहली रक्षामंत्री बन गई हैं।

इनको मिला ये मंत्रालय

पीयूष गोयल को सुरेश प्रभु की जगह रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेश प्रभु को रेल मंत्रालय से हटाकर वाणिज्य मंत्री बनाया गया है, धर्मेंद्र प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय रहेगा जबकि स्मृति ईरानी को सूचना प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को ग्रामीण विकास एंव खनन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, नितिन गडकरी को गंगा एंव ल संसाधन मंत्रालय की कमान सौंपी गई है ये मंत्रालय पहले उमा भारती के पास था।

फिलहाल उमा भारती के पास स्वच्छता एंव पेयजल मंत्रालय अभी भी बरकरार है। आरके सिंह को उर्जा मंत्रालय, जबकि अल्फांसो को पर्यावरण स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है। वहीं हरदीप पुरी को आवास विकास मंत्रालय दिया गया है।

Also Read : मप्र में भाजपा नेताओं पर अमित शाह की हिदायते भी बेसर साबित हुई

विजय गोयल को संसदीय कार्य राज्य मंत्री, शिव प्रताप शुक्ला को वित्त राज्य मंत्री, वीरेंद्र सिंह को महिला बाल विकास मंत्रालय,गिरिराज सिंह को लघु, सुक्ष्म एंव मध्यम उद्यम मंत्री बनाया गया है। डॉ. हर्षवर्धन सिंह को विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय सौंपा गया है। जबकि अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास राज्य मंत्री बनाया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More