PM Modi : न थकना है… न रुकना है… बस जीतना है, पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश

भाजपा का 40वां स्थापना दिवस : PM Modi ने कार्यकर्ताओं को सौंपे 5 काम

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 40 वें स्थापना दिवस पर PM Modi ने सोमवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। PM Modi ने इस दौरान सभी को पांच काम सौंपे, जिसे उन्होंने ‘पंच आग्रह’ नाम दिया है। उन्होंने कहा—न थकना है… न रुकना है… बस जीतना है।

हमारी प्रतिबद्धता को और प्रशस्त करता है

PM Modi ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस, एक ऐसे कालखंड में आया है जब देश ही नहीं पूरी दुनियाए एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है। मोदी ने कहा, “चुनौतियों से भरा ये वातावरण देश की सेवा के लिए हमारे संस्कार, हमारे समर्पण, हमारी प्रतिबद्धता को और प्रशस्त करता है।”

PM Modi ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेजी को याद करते हुए कहा कि इनके जैसे अनगिनत महानुभावों ने पार्टी को राष्ट्र प्रथम का आदर्श दिया है।

हमारे लिए दल से बड़ा देश

PM Modi ने कहा, ” हमारे लिए दल से बड़ा देश है। देश का मतलब है 130 करोड़ देशवासी। इसलिए देश के लिए इस कठिन घड़ी में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं पर राष्ट्र और मानव सेवा का दायित्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। पार्टी के 40 वें स्थापना दिवस पर कुछ सुझावों पर काम करने के लिए आप सब से से आग्रह करता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय टीम ने जो खाका तैयार किया है,उसमें अंत्योदत की भावना है और सेवा का अटल माध्यम है। ”

PM Modi ने कार्यकर्ताओं से कुल पांच आग्रह किए:

1. गरीबों को राशन दें: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीबों को राशन देने का अभियान लगातार चलना चाहिए। आने वाले दिनों में इसे एक बड़े अभियान के रूप में बदलना है। जब से संकट से शुरू हुआ हैए तब से पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात इसमें जुटे हैं। एक-एक भाजपा कार्यकर्ता सुनिश्चित कर ले कि आसपास कोई गरीब भूखा न रहे।

2. फेस कवर गिफ्ट करें: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर में अपने और पांच अन्य लोगों के लिए फेस कवर भी बना सकते हैं। यह फेस कवर जरूरतमंदों को गिफ्ट कर सकते हैं।

3. धन्यवाद अभियान चलाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगे पांच वर्गों के लिए धन्यवाद अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ के 40 घरों पर जाकर पांच वर्गों के लिए तैयार अलग-अलग धन्यवाद प्रस्तावों पर हस्ताक्षर कराएं। इसके बाद बूथ पर नर्सए डॉक्टरए सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, बैंक, पोस्ट ऑफिस कर्मी और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को धन्यवाद प्रस्ताव भेंट करें।

4. आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराएं: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चुनौती से निपटने के लिए एक आरोग्य सेतु ऐप तैयार हुआ है। स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाने के साथ उसमें जरूरी जानकारियां भरें। संकट की स्थिति में हर किसी को यह ऐप इंस्टाल करना है।

5. दान करें: PM Modi ने पांचवें आग्रह के तौर पर कार्यकर्ताओं से पीएम केयर में दान करने की अपील की। PM Modi ने कहा कि इस समय भी लाखों लोग पीएम कैश फंड में दान कर रहे हैं। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और कम से कम 40 लोगों को सहयोग करने के लिए प्रेरित करना है। दुखियारों के बीच जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आंसू पोंछना है।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन: बेटा गुजरात में फंसा, ट्वीट से पुलिस ने मां को पहुंचाया राशन

यह भी पढ़ें : Police बनी मददगार: घर में अकेले पड़े बीमार बुजुर्ग को पहुंचाया वृद्धाश्रम

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More