इतिहास के पन्नों में 24 नवंबर

0

जर्नलिस्ट कैफे खबरों के साथ-साथ आपको देश-विदेश में घटित घटनाओं के बारे में भी जानकारियां देता है। हर दिन सुबह तारीख के हिसाब से इतिहास में घटित घटनाओं के बारे में हम आप को बताते हैं। जिससे तमाम तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इतिहास से संबंधित घटनाओं के बारे में पता चल सके। आज का इतिहास के माध्यम से जर्नलिस्ट कैफे उन लोगों के बारे में आपको बताता है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया, साथ ही आज के दिन देश-विदेश की राजनीति में ऐसा क्या हुआ जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।
24 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट।
1859 – चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन।
1963 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।
1871 – नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।
1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।
1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।
स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 82 यात्रियों की मौत।
1986 – तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
1988 – दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
1989 – चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की।
1992 – चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।
1998 – एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1999 – एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
2001 – नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
2006 – पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।
2008- मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।
Also Read : इतिहास के पन्नों में 22 नवंबर

24 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
1877 – कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा – डिप्‍टी कमिश्‍नर बनने वाले पहले हिंदुस्‍तानी।
1944- अमोल पालेकर, प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक।
1955 – इयान बॉथम – इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर।
1936 – सैयदा अनवरा तैमूर – असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहां की भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1929 – मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी – भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1899 – हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1881 – छोटूराम – भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे।
24 नवंबर को हुए निधन
1675 – गुरु तेग़ बहादुर – सिक्खों के नौवें गुरु।
2003 – उमा देवी खत्री – हिंदी फिल्‍मों की मशहूर कॉमेडियन।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More